Showing posts with label salman khan. Show all posts
Showing posts with label salman khan. Show all posts

Friday, April 6, 2018

सलमान खान - जन्म कुंडली विश्लेषण (CASE IN JODHPUR HIGH - COURT)

नाम :- सलमान खान
जन्म दिनांक :- 27 दिसंबर 1965
जन्म समय :- 2:30 pm
जन्म स्थान :- इंदौर
जन्म डाटा साभार astrosage.com

दिए गए जन्म समय के आधार पर सलमान खान की कुंडली मेष लग्न और कुम्भ राशि की बनती है जो नीचे  दी गयी है
                     लग्न का स्वामी मंगल दशम में मकर राशि में है, जो शुक्र के साथ है. इसे अग्नि (मंगल) व रसायन (शुक्र) का योग तथा पुरुष (मंगल) व स्त्री (शुक्र) का योग भी कहा गया है . भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की कुण्डली  में भी मंगल व शुक्र की युति है, जो अग्नि व रसायन के प्रभाव के कारण उन्हें मिसाइल - मैन बना गयी.
        केंद्र के चार घर  व्यक्तित्व पर पूर्ण प्रभाव रखते हैं और इन चार घरों में केवल मंगल व शुक्र स्थित हैं जिनमें से एक लग्न का व दूसरा सप्तम का स्वामी है,अब देखा जाए तो सलमान के बारे में जब भी विचार हो तो जो बात प्रमुखता से होती है वह उनके सुगठित शरीर और उसका प्रदर्शन तथा उनके जीवन में आने वाली महिलाएं अर्थात उनके जीवन में इन दो ग्रहों का प्रभाव पूर्ण रूप से दृष्टिगोचर हो रहा है.अन्य कोई विशेष बात जिनसे उनकी छवि बनती हो तो जरूर बताएँ.

                      सलमान खान को लेकर यदि वर्तमान सन्दर्भ में यदि बात करें तो जो बातें देखने को मिलती है वो प्रस्तुत  हैं -

 शनि व चन्द्रमा की युति जीवन में विषाद उत्पन्न करती है. इनकी कुण्डली  में यह युति एकादश भाव में बनी हुई है, जो जीवन में ऐसी घटनाओं की सृष्टि करवाती है जिनसे जीवन में विषाद बना रहे और मन व्याकुल रहे, इसमें जो बात ठीक है वो यह की इस युति पर गुरु की दृष्टि है और गुरु की दृष्टि को अमृत के सामान माना गया है अतः शनि चन्द्र की युति से बनने  वाले "विष - योग" को गुरु की अमृत वर्षा संतुलित कर रही है.
      यह इनकी कुंडली का स्थाई योग है अतः ये स्थितियां आजीवन चलती रहेगी.
वर्तमान में सलमान खान को शनि की दशा में राहु की अंतरदशा  चल रही है, और ज्योतिष की विंशोत्तरी दशा पद्धति में कुछ दशा व अन्तर्दशा के क्रम को बहुत ही अशुभ माना गया है जिनमें सबसे प्रमुख है शनि व राहु.
          साधु (शनि) के गले में सर्प(राहु) से उत्पन्न  होने वाले श्राप की तुलना इस ग्रह योग से की गयी है और इसका निराकरण भी एक साधु द्वारा ही किया जाता है. अतः यदि सलमान खान किसी साधु की शरण में जाकर पश्चाताप करे और इश्वर के ध्यान के मार्ग में कम से काम सात दिन बिताये तो इस अन्तर्दशा के दुष्परिणामों को कुछ कम किया जा सकता है.मेरा तो यही सुझाव है.
        फिर कभी सलमान की कुंडली का पूर्ण विश्लेषण पस्तुत करने का प्रयत्न करूंगा.